BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 4:08 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस का पुराना मामला और भाजपा का ये बड़ा नेता, जब सिविल ड्रेस में खाकी ने दी दस्तक तो मच गया हड़कंप, फिर जैसे ही थाने पहुंची अपहरण की शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

जावरा। रतलाम जिले ढोढर में आज उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक युवा नेता विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस आज दिन में उनके घर से उठाकर ले गयी। दिनदहाडे घर के सामने से इस तरह से विवेक पोरवाल को ले जाने से उनके अपहरण की खबर फेल गयी। लेकिन बाद में जावरा पुलिस ने ग्वालियर पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि की। 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व प्रहलाद पोरवाल के बेटे भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक पोरवाल को आज दिन में दोपहर करीब सवा एक बजे ढोढर में अपने घर के बाहर खडे थे तभी अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई। इस तरह से विवेक के अपहरण की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैली गई। जावरा के भाजपा नेताओं को जब यह सूचना मिली कि विवेक को कुछ अज्ञात लोग अपने साथ ले गए है, तो उन्होने सम्बन्धित पुलिस थाने से सम्पर्क किया। शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया कि विवेक का अपहरण करने वाले कौन थे। लेकिन पुलिस ने जैसे ही प्रयास शुरु किए तो सच्चाई सामने आ गई। पता चला कि यह अपहरण की वारदात नहीं है, बल्कि विवेक को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में ग्वालियर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। 

जावरा पुलिस के मुताबिक विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस का दल अपने साथ ले गया है। इस बात की सूचना भी ग्वालियर पुलिस के दल द्वारा स्थानीय पुलिस को दी जा चुकी है। बताया जाता है कि ग्वालियर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस को विवेक की तलाश थी और उसी प्रकरण में विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस अपने साथ ले गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE