कामखेड़ा। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने आज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान इकलेरा पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह साथ में उपस्थित रहे। एसपी तोमर ने निरिक्षण के बाद सीएलजी सदस्य, ग्रामीणों, सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्राम रक्षक पुलिस मित्र के साथ बैठक की।
मीटिंग में एसपी ने बताया कि हमें साइबर ठगी से बचना है। इस प्रकार की घटनाए आजकल बहुत ज्यादा हो रही है। साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगो से कामखेड़ा थाना की पुलिस संबंधित जनकारी ली और पुलिस सम्बन्धी कोई शिकायत हो तो उसके बारे में भी पूछा।
मीटिंग के दौरान रिटायर्ड फौजी व पूर्व सरपंच अमरलाल मीणा, कामखेड़ा ट्रस्ट मैनेजर गजेंद्र सिंह चौहान, मूलचंद मीणा ट्रस्ट सदस्य, भारतीय किसान संघ जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा, भारतीय किसान संघ तहसील सह मंत्री हरिमोहन मीणा, नंदकिशोर नागर पूर्व अध्यक्ष जेएसएस बड़बद, कालूलाल पूर्व सरपंच, बनवारीलाल बुंदेला, भंवरलाल लोधा, रामकिशन लोधा, बबलू मीणा, हिन्दू जागरण मंच मंडल उपाध्यक्ष भेरू जोगी, रंगलाल मीणा, रामचरण मीणा, सूरज दाधीच, रमेश नामदेव, देवेंद्र शर्मा, असलम भाई ठेकेदार, फैलू भाई सदर, इस्माइल खान सरपंच, ग्रामीण वह सीएलजी सदस्य ग्राम रक्षक पुलिस मित्र इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।