नीमच। जिले के समीप ग्राम धनेरिया कला में स्थानापन्न सरपंच नियुक्त किया गया। कुछ दिन पूर्व धनेरिया कला सरपंच निर्मल राठौड़ की मृत्यु के बाद धनेरिया कला पंचायत का पद रिक्त हो गया था। उसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा स्थानापन्न सरपंच की चुनावी प्रक्रिया करवाई गई जिसमें 17 पंच ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
आज सुबह ग्राम पंचायत के पंचों के बीच बैठक की गई। जिसमे सहमति नहीं बनने के बाद तहसीलदार द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया करवाई गई। जिसमें कृष्णा मुकेश अहीर व दयावंती विनोद अजमेरा ने सरपंच पद के लिए अपना आवेदन दिया। सहमति नहीं बनने के कारण मतदान प्रक्रिया करवाई गई जिसमे 17 पंचों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतों की गणना पर 9 मत कृष्णा मुकेश अहीर को मिले वहीं 8 मत दयावंती विनोद अजमेरा को प्राप्त हुए। 01 मत से कृष्णा मुकेश अहीर सरपंच की घोषणा तहसीलदार पिंकी साठे द्वारा की गई।
इस चुनाव प्रक्रिया में तहसीलदार पिंकी साठे, सचिव प्रेमसिंह चुंडावत, जनपद अधिकारी रोशन मालवीय, जनपद सदस्य कांता हरीश अहीर, पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत के पंच उपस्थित रहे।