नीमच। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम जनपद सभाकक्ष मनासा में भी शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने मुख्यदमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को स्वीरकृति पत्र एवं लाभ वितरित किये। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ डी.एस.मेशराम व अन्यत अधिकारी, कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित थे। इस मौके पर विदिशा से मुख्यवमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।