BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 6:33 pm
REPORT : नीमच जिले में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को बीस करोड से अधिक के लाभ पत्र वितरित, मौका पर देखा सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को विदिशा से मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्रदेश के सागर, भोपाल, इन्‍दौर एवं उज्‍जैन संभाग के 24 लाख 94 हजार 617 लाभार्थियों को स्‍वीकृति पत्र वितरित किये गये। साथ ही मुख्‍यमंत्री कल्‍याण योजना के तहत 73 लाख किसानों को 1465 करोड से अधिक राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से किसानों के खाते में अतंरित की गई। इसमें नीमच जिले के एक लाख 59 हितग्राहियों और नीमच उपखण्‍ड क्षैत्र के 30 हजार हितग्राहियों को भी लाभ पत्र वितरित किए गए है।

टाउन हाल नीमच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान , नीमच नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडाव पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष अवंतिका जाट एंव अन्‍य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक स्‍वरूप हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत स्‍वीकृति पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी एवं बडी संख्‍या में हितग्राही उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विदि‍शा से मुख्‍यमंत्री  के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिसमें उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बबोधन को देखा व सुना। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नीमच नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा, हेमंत हरित, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्‍द्र पाटीदार, सुखलाल पंवार, अर्जुन सिंह सिसौदियाव अन्‍य मंचासीन अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया।

प्रारम्‍भ में अतिथि‍यों ने मॉ-सरस्‍वती व भगवान बलराम के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया। तद्पश्‍चात कन्‍याओं का पूजन किया गया। एसडीएम डॉ.ममता खेडे, तहसीलदार अजय हिंगे, अरविंद डामोर, विवेक गुप्‍ता, पिंकी साठे, बीएल डाबी आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

इस मौके दीपक नागदा, मोहन सिंह राणावत, योगेश जैन, मधुसुधन राजोरा, संतोष चौपडा निलेश पाटीदार व अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, अधिकरी-कर्मचारी, पत्रकारगण व बडी संख्‍या में हितग्राही उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE