BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 6:46 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने की विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, बोले- विकास यात्रा के माध्‍यम से विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में 5 फरवरी से संत रविदास जयंती से प्रारम्‍भ हो रही विकास यात्राएं विकास के कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का सशक्‍त माध्‍यम है। नीमच क्षैत्र में 5 फरवरी को भादवामाता के मंदिर प्रांगण से विकास यात्रा का शुभारम्‍भ होगा। विकास यात्रा के शुभारम्‍भ अवसर पर भादवामाता में आयुष मेला भी आयोजित किया जावेगा। यह विकास यात्रा हर गॉव से होकर गुजरेगी। विकास यात्रा में सबसे आगे विकास ध्‍वज एवं विकास रथ चलेगा। विकास यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन  भी शामिल होगें। जनकल्‍याण के कार्यो को विकास यात्रा के माध्‍यम से जनता के समक्ष रखा जावेगा। यह बात नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने शुक्रवार को टाउनहॉल नीमच में विकास यात्रा की तैयारियों की संबंध में आयोजित बैठक को सम्‍बोधित करते हुए कही। बैठक में एडीएम नेहा मीना , जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद , एसडीएम  डॉ.ममता खेडे, व अन्‍य अधिकारी जन-प्रतिनिधिगण, गणमान्‍य नागरिक, सरपंच, पंचायत पदाधिकारी , पंचायत सचिव व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक परिहार ने विकास यात्रा में सभी से शामिल होने का आव्हान करते हुए कहा, कि विकास यात्रा के दौरान गॉवों, वार्डो में हुए, विकास कार्यो की सूची भी फ्लेक्‍स पर प्रदश्रित की जावेगी। उन्‍होने कहा‍,कि मुख्‍यमंत्री द्वारा नीमच विधानसभा क्षैत्र में 7 नई सडकें स्‍वीकृत की गई है। नीमच में मेडीकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी प्रारम्‍भ हो गया है। अब इस मेडिकल कॉलेज में हिन्‍दी में भी मेडिकल की पढाई की जा सकेगी। इसका लाभ क्षैत्र के विद्यार्थियों, युवाओं को मिलेगा।

नीमच नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा ने नपा. नीमच की ओर से विकास यात्रा को सफल बनाने में हर-सम्‍भव सहयोग का विश्‍वास दिलाते हुए सभी से विकास यात्रा में शामिल होने का आव्‍हान किया। एसडीएम डॉ.ममता खेडे ने नीमच विधान सभा क्षैत्र में विकास यात्रा के निर्धारित रूट एवं लोकार्पण, शिलान्‍यास, के कार्यक्रम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। बैठक में सांसद प्रतिनधि वीरेन्‍द्र पाटीदार, हेमन्‍त हरित, अर्जुनसिंह सिसौदिया, मोहनसिंह राणावत, नीलेश पाटीदार, दीपक नागदा, सुखलाल पंवार, मधुसुदन राजौरा, योगेश जैनसहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE