BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने मक्सी में निर्माण कार्यों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 7:17 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने ली जिले के सभी रेडियोलॉजिस्ट, आईएमए के डॉक्टर्स की विशेष बैठक, बोले- जिला अस्पताल में फिर से मिलने लगेगी रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह ने जिला अस्पताल सभागार में निजी अस्पतालों के सभी रेडियोलॉजिस्ट के साथ एक विशेष बैठक कर जिला अस्पताल में विगत कई दिनों से चल रही रेडियोलॉजिस्ट की समस्या का स्थाई समाधान किया। बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण विगत 6 माह से एक्स-रे एवं सोनोग्राफी मशीन बंद है। बंद होने के कारण मरीजों को बहुत अधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर गौतम सिंह, सिविल सर्जन डॉ शर्मा द्वारा लगातार भोपाल स्तर पर पत्राचार किया गया। पत्राचार के कारण दो रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति मंदसौर जिला अस्पताल में की गई, लेकिन दोनों रेडियोलॉजिस्ट के द्वारा ज्वाइन नहीं किया गया। इस कारण मशीन को ऑपरेट करने में बहुत अधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। 
इस वजह से अस्पताल में एक्सरे एवं सोनोग्राफी नहीं हो पा रही थी। रेडियोलॉजिस्ट एवं आईएमए डॉक्टर ने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट प्रदान करने की सामूहिक सहमति प्रदान की। आगामी मंगलवार से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा प्रतिदिन मिलने लगेगी। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, सिविल सर्जन डॉक्टर डीके शर्मा, सीएमएचओ डॉ नूकुम, डॉक्टर सिद्धार्थ पाटीदार, आईएमए से डॉक्टर राठौर सहित आईएमए के सभी डॉक्टर्स, सभी रेडियोलॉजिस्ट सहित स्टाफ, कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE