BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 11:22 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ का केन्द्रीय सहकारी बैंक अकृषि कार्य व हस्त शिल्प के लिए देगा इतने लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग उठा सकते हैं लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के तहत अकृषि कार्य, हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई - छपाई हेतु 25 हजार से 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। बैंक के प्रबन्ध निदेशक नानालाल चावला ने बताया कि यह ऋण बैंक की ग्रामीण शाखाओं गंगरार, डूंगला, भदेसर, राशमी, बस्सी भूपाल सागर, अरनोद एवं दलोट कार्यक्षेत्र में निवास करने वाले परिवार एवं परिवार के सदस्य को बैंक शाखा के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक वर्ष पूर्ण होने से पहले ऋण चुकाने पर कोई ब्याज वसूल नहीं किया जाएगा तथा आगामी वर्ष के लिए फिर से ब्याज मुक्त ऋण साख सीमा के रूप में दिया जा सकेगा। इसके लिए आवेदक पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ जनआधार कार्ड, आधार कार्ड की स्वयं प्रमाणित प्रति, ग्रामीण क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक अवधि तक निवास करने का प्रमाण पत्र, अकृषि गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण, शपथ पत्र पर अनुमत गतिविधियों का लागत का ब्यौरा मय कोटेशन, दो राजकीय सेवारत व्यक्तियों की जमानत सहमति सलंग्न कर सम्बन्धित शाखा में आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE