रतलाम। मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत जिले के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को सुबह भोपाल रवाना हुए। उनकी बस को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, बद्रीलाल चौधरी, सुखबीर सिंह चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विभाग के मयंक पांडे भी उपस्थित थे।