उज्जैन। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के जिला संयोजक द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार 5 फरवरी को सन्त रविदास जयन्ती के अवसर पर शासन के निर्देश अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वर्ण जयन्ती सभागृह विक्रम विश्वविद्यालय में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जायेगा। सन्त रविदास जयन्ती कार्यक्रम समारोह के साथ-साथ विकास यात्रा का शुभारम्भ भी होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।