मंदसौर। सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग प्रातः 9ः30 बजे सूंठी ग्राम से करेंगे। इसके पश्चात यात्रा शक्कर खेड़ी, कचनारा, नाहरगढ़, खजूरी चंद्रावत, झालारा, कोटडा बहादुर, रणायरा तक जाएगी। ग्राम रणायरा में विकास यात्रा का समापन होगा।