मनासा। शनिवार को शासकीय रा वि महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक विधायक माधव मारु की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे समिति अध्यक्ष आश्विन सोनी एवं प्राचार्य एमएल धाकड़ द्वारा समिति सदस्यो के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया जिसके सभी प्रस्तावो को पारित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से कॉलेज परिसर मे स्वामी विवेकानंदजी की आदमकद मूर्ति, सभागार सांस्कृतिक हॉल का जीर्णोद्वार, लाइब्रेरी मे नवीन पाठ्यक्रम कोर्स अनुसार पुस्तके क्रय, कैंपस मे पेवर ब्लॉक, बाहर की वाल का सौंदर्यीकरण, कक्षो का महापुरुषों के नाम पर नामकरण, रक्तदान एवं थैलेसमिया की जागरूकता हेतु कोरिडोर निर्माण, एनसीसी की ट्रेनिंग यूनिट एवं बन्दुक निशाने के लिए दीवार, एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा निर्मित बॉटनी गार्डन, कॉलेज के मुख्य संस्थापक दानदाता रामचंद्र जी एवं विश्वनाथ जी की प्रतिमा का जीर्णोद्वार, कॉलेज में नवीन उद्यान, आदि प्रस्तावो को पारित किया गया। साथ ही कॉलेज भवन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को नए खम्बे लगाकर ऊपर किया जाना भी तय किया।
बैठक मे समिति सदस्य आयुष विजयवर्गीय, पंकज पोरवाल, कमल नागदा, सुदर्शन चोखडा, शब्बीर बोहरा, सावी सोनी, रिंकू गुलाटी, आशीष भंडारी, मनीष गुजराती, सिद्धांत कोचर, स्नेह सारडा, अनिकेत झंवर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।