मंदसौर। विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9ः30 बजे संजय गांधी उद्यान मंदसौर से मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष बसंत शर्मा करेंगे। यह यात्रा संजय गांधी उद्यान से प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए उद्योगपति बालाजी से पामेचा के मकान, आनंद गरबा, दशरथ नगर मेन रोड, स्टेशन रोड, आरएस नेत्रालय से होकर उद्यम सिंह चौराहा पर समापन होगा। शाम 4 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे से हेमू कॉलोनी चौराहा, हंसराज कबाडी के मकान, जैन मंदिर, नयापुरा मेन रोड, बालागंज, कालाखेत होकर सम्राट मार्केट पर समापन होगा।