BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2023, 1:03 pm
REPORT : शहर में विश्‍व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, आरोग्‍यम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया पुरूस्‍कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विश्‍व कैंसर दिवस पर कैंसर से बचाव की जानकारी हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण कुमार श्रीवास्‍तव, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील, सर्जिकल स्‍पेश्लिस्‍ट डॉ. गोपाल यादव, रेडेयोथेरेपिस्‍ट डॉ. विपिन दुबे, रोगी कल्‍याण समिति सदस्‍य गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, म.प्र. कैंसर सोसायटी के आजीवन सदस्‍य अशोक अग्रवाल, समाजसेवी एवं पर्यावरणविद खुशालसिंह पुरोहित, योग प्रशिक्षक आशा दुबे, सुजाता आप्‍टे, अशोक मेहता, आशीष चौरसिया, सरला वर्मा, शरद शुक्‍ला, लोकेश वैष्‍णव आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली जिला चिकित्‍सालय से प्रारंभ होकर आरोग्‍यम कॉलेज से नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक से लोकेन्‍द्र टॉकीज होक‍र जिला चिकित्‍सालय पर समाप्‍त हुई। रैली में आरोग्‍यम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अशोक अग्रवाल ने तंबाकूयुक्‍त पदार्थ छोडने का अनुरोध किया। विद्यार्थी कैंसर के तीन यार बीडी सिगरेट और सिगार, जिंदगी चुनों तम्‍बाकू नहीं, खाना निगलने में हो व्‍यवधान, शीघ्र जांच संपूर्ण निदान के नारे एवं तख्तियां लेकर चल रहे थे। सुजाता आप्‍टे  बताया कि समय पर जांच कराकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है और सामान्‍य जीवन जी सकते हैं।  डॉ. गोपाल यादव सर्जिकल स्‍पेश्लिस्‍ट ने बताया कि वर्ष 2013 से कैंसर रोगियों के उपचार की निरंतर सेवाऐं जिला चिकित्‍सालय में प्रदान की जा रही है। जिले में कैंसर के 1700 मरीज पंजीकृत है जिनमें 2000 साइकल कीमोथेरेपी के लगाकर सेवाऐं प्रदान की जा रही है। डॉ. वि‍पिन दुबे ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकूयुक्‍त पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिए । नियमित दिनचर्या, स्‍वस्‍थ जीवनशैली, नियमित व्‍यायाम योगभ्‍यास आदि आचरण अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है। किंतु पूरा मुह खुलने में कठिनाई, खाना निगलने में व्‍यावधान अथवा कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत जांच कराना चाहिए ।आरोग्‍यम कॉलेज के कैंसर से बचाव हेतु चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा चौहान को प्रथम, हेमलता पाटीदार को द्वितीय तथा अनिशा शेल एवं फिजिया मंसूरी को संयुक्‍त रूप से तृतीय पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को प्रोत्‍साहन पुरूस्‍कार प्रदान किए गए। रैली के दौरान कुष्‍ठ से बचाव के लिए संकल्‍प भी लिया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्‍न अधिकारी कर्मचारी एवं  सचिन वर्मा, अनस बेलिम, वैभव पंडया, पुष्‍पा चौकीकर एवं समाजसेवीजन उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE