नीमच। इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 में विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच शिविर का शुभारंभ प्रातः 9ः00 बजे क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल के द्वारा किया गया। शिविर के आयोजनकर्ता पंकज जोशी, राकेश जोशी ने पार्षद का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर निःशुल्क शिविर का लाभ लें एवं अपने समस्त प्रकार की जांच यहां पर कराएं। डॉक्टर दीपक वाघ द्वारा सभी जांचें निशुल्क की जा रही हैं। आप सभी आकर अपनी जांच कराएं। डायबिटीज व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधा है। सर पर से बाल गिरना, घुटनों का दर्द, पेट का दर्द ऐसी अनेक प्रकार की बीमारियों का यहां पर समाधान होगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश पोरवाल, विमल भट्ट, दायमा नागदा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।