शाजापुर। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के वितरण के लिए एलिम्को टीम द्वारा विकासखण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों में 08 से 11 फरवरी तक परीक्षण शिविर लगाए जायेंगे। तय तिथियों के अनुसार 08 फरवरी को जनपद पंचायत शुजालपुर में परीक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र के साथ ही नगरीय निकाय शुजालपुर, अकोदिया, व पोलायकलां के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। इसी तरह 09 फरवरी को जनपद पंचायत कालापीपल में शिविर आयोजित होगा, जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र के साथ ही नगरीय निकाय पानखेड़ी के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया में 10 फरवरी को तथा जनपद पंचायत शाजापुर में 11 फरवरी को शिविर आयोजित होगा, जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र के साथ ही नगरीय निकाय शाजापुर एवं मक्सी के दिव्यांगजन जनपद पंचायत शाजापुर में सम्मिलित होंगे।