पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा दिनांक 5 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली विकास यात्रा का शुभारंभ संत रविदास जी की जयंती मना कर किया गया। जिसमें पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन पात्रता पर्ची, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में नागरिकों को जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के स्वीकृति पत्र वितरण किये गए।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, पार्षद ललित कसेरा, पार्षद गोवर्धन नाथ योगी, पार्षद अशोक कोहली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमेशचंद्र कुमावत व कर्मचारी मोज़ुद रहे।