BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2023, 3:41 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने रविदास जयंती पर भादवामाता से किया विकास यात्रा का शुभारंभ, 30 लाख से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन सम्पन्न, सफाईकर्मियों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया, ई रिक्शा की सोंपी चाबी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र केे विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा संत रविदास जयंती 5 फरवरी रविवार को भादवावमाता में विकास यात्रा का शुभारंभ कर 30 लाख से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
जिसमें सुबह 11.30 बजे ढोल ढमाकों के साथ विधायक परिहार ने मां भादवामाता के दरबार में पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। आयोजन के दाैरान भादवामाता प्रांगण में स्वच्छता कार्य में अहम योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को पुष्पमाला और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

विधायक परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि, 5 फरवरी प्रदेश भर में 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के दौरान जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किये जाएंगे। विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव में मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य हितग्राही योजनाओं के लाभान्वितों से संवाद कर रुबरु होगे एवं जनता से उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई थी एवंं एलईडी स्क्रीन पर विकास कार्यो का प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक परिहार ने कहा जहां स्वच्छता होती है वहीं ईश्वर निवास करते हैं। स्वच्छता के कार्य में सबसे अहम योगदान सफाई कर्मचारी दे रहे हैं। ये लोग बिना समय की परवाह किए सफाई व्यवस्था में जुटे नजर आते है।  सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान के साथ काफी उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, भादवामाता पंचायत सरपंच मिट्‌ठूबाई सुरावत, संतोष चौपड़ा थे।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, दीपक नागदा, मोहन राणावत, योगेश जैन, अर्जुन सिंह जायसवाल, प्रहलाद भट्, रतन मालावत, जनपद उपाध्यक्ष प्रतीनिधि महेश नागदा, महेश गुर्जर, सत्यनारायण गोयल, मीना जायसवाल, वासुदेव मेघवाल, सहित कई भाजपा कार्यकर्तागण और पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE