देवास जिले में पौधो रोपण कार्य के लिए अधिक से अधिक पौधे सस्ती दर पर उपलब्ध कराने के संबंध में एवं पौधारोपण की कार्ययोजना के लिए वन संरक्षक पीएन मिश्रा की अध्यक्षता में पंचतत्व फाउंडेशन, ग्रीन आर्मी के सदस्य, वन तथा खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजन किया गया। बैठक में अधिक से अधिक पौधे सस्ती दर पर उपलब्ध करवाकर शंकरगढ़ पहाड़ी के साथ-साथ माइनिंग विभाग द्वारा स्वीकृत खदानों पर भी अधिक से अधिक पौधा रोपण करने की कार्ययोजना बनाई गई। इस कार्ययोजना का मुख्य लक्ष्य देवास जिले को अधिक से अधिक हरा-भरा कर पर्यावरण को शुद्धतम करना है।