BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2023, 4:50 pm
KHABAR : वसुधा विकास संस्थान एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के तत्वाधान में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व सुरक्षा के लिए किया जागरूक, पढ़े खबर  

Share On:-

धार। वसुधा विकास संस्थान एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुलिस प्रशासन धार की साइबर क्राइम शाखा के सहयोग से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर नौगांव में शनिवार को छात्राओं में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर अपराध शाखा से सचिन मिश्रा टीओटी ट्रैनर, हेड कांस्टेबल रवि बामनिया, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य संतोष कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक पूजा कुशवाह ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल पर योजना के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर नौगांवा में 200 बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया।

संतोष कुमार प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का यह एक अच्छा प्रयास है। जहां पर बालिकाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके लिए आवश्यक जागरूकता के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में साइबर क्राइम की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए यह एक आवश्यक सत्र है जो न केवल स्कूल की छात्राओं के लिए बल्कि हमारे स्टाफ के लिए भी लाभदायक होगा। मुख्य प्रशिक्षक साइबर अपराध शाखा से सचिन मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी गई। उन्होंने डाटा थेफ़्ट, हैकिंग और ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न उदाहरण के माध्यम से जानकारी दी। साइबर क्राइम की जानकारी और उसके प्रति जागरूकता क्यों आवश्यक है। सत्र के दौरान विभिन प्रकार के साइबर क्राइम जैसे फिशिंग, स्पूफ़िंग, स्टाकिंग से अवगत कराया और बताया कि ये किस किस रूप में किसी के भी साथ हो सकता है। चर्चा करते हुए छात्राओं को MPECOP एप के बारे में अवगत कराया खुली चर्चा के सत्र में छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाओ के सवालो के जवाब दिये गये। 

कार्यक्रम में सायबर अपराध शाखा से रवि बामनिया, वसुधा विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं सहित 250 प्रतिभागियो ने भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में वसुधा विकास संस्थान से जया चोपड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE