BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2023, 4:51 pm
REPORT : जिले में परिवहन विभाग ने चलाया वाहनों की जांच के लिए सघन अभियान, एक माह में 154 वाहनों को चैक कर वसूला हजारों रूपये का समन शुल्क, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला परिवहन अधिकारी देवास जया वसावा ने बताया कि जिले में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग का अभियान विगत एक माह से चलाया जा रहा है। अभियान में परिवहन विभाग दल द्वारा भारवाही वाहन तथा यात्री बसों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चैकिंग अभियान में खातेगाँव एवं कन्नौद क्षेत्र में रेती परिवहन कर ओव्हरलोड चलने वाले भारी वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाकर विगत एक माह में 154 वाहनों को चैक किया गया जिसमें 21 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 01 लाख 05 हजार शमन शुल्क वसूल किया गया। जिला परिवहन अधिकारी देवास वसावा ने बताया कि बिना मोटरयान कर जमा कराए संचालित होने वाली यात्री वाहनों को भी जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया जो कि परिवहन विभाग में अभी जप्त है तथा जिन वाहनों द्वारा मोटरयान कर जमा कर दिया गया उन्हें मुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अमले द्वारा स्कूल बसों की भी जाँच की जा रही है जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा देवास जिले के स्कूलों में जाकर वहाँ पर संचालित होने वाली स्कूल बसों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत वाहनों का फिटनेस, परमिट, वैध बीमा प्रमाण पत्र, पीयूसी प्रमाण पत्र की जाँच के अतिरिक्त वाहन में अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड किट, आपातकालीन द्वार आदि के संबंध में जाँच की गई। जिला परिवहन अधिकारी देवास वसावा ने बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा वन टाईम सेटलमेन्ट योजना में बकाया मोटरयान कर में छूट प्रदाय की जा रही है। ऐसे समस्त मोटरयान स्वामी जिनकी वाहनों पर मोटरयान कर बकाया है वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना अनुसार दी जा रही छूट का लाभ लेकर अपनी मोटरयान पर बकाया कर को जमा कर सकते है। चैकिंग के दौरान इस योजना का लाभ लिये जाने पर भी वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया। परिवहन विभाग के प्रयास से योजना प्रारम्भ दिनांक से आज दिनांक तक 86 वाहन स्वामियों को छूट का लाभ प्रदाय किया जाकर कुल 43 लाख 99 हजार 189 मोटरयान कर वसूल किया जा चुका है। वाहनों की चैकिंग कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE