BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2023, 4:55 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने किया टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के विभिन्‍न ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो औचक निरीक्षण, प्र‍गति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के विभिन्‍न ग्रामों में स्‍कूल, आंगनवाडी केन्‍द्रों, नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर गुप्ता ने जिले के विभिन्‍न ग्रामों में औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की प्र‍गति की समीक्षा की और ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये। कलेक्टर गुप्‍ता ने टोंकखुर्द में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपी मशीन चलाने के ट्रे‍निंग के संबंध में एएनएम से जानकारी ली और बीएमओ को स्‍वयं के सामने बीपी चेक करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सोलर सिस्‍टम काम नहीं कर रहा है। जिस पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सोलर सिस्‍टम को ठीक करने के निर्देश दिये। पोषण पुर्नवास केन्‍द्र का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि जगह की कमी है, अतिक्ति भवन के लिए प्रस्‍ताव भेजे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने टोंकखुर्द में कन्‍या स्‍कूल के निरीक्षण के दौरान स्‍कूल में अतिरिक्‍त क्‍लॉस लगाने के निर्देश दिये एवं स्‍कूल में अनुपस्थित शिक्षक विक्रम सिंह पटेल पर कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्‍कूल को हाई सेकण्‍ड्री स्‍कूल में परिवर्तित किया जा रहा है। स्‍कूल में कमरे कम होने से हाई सेकण्‍ड्री स्‍कूल चलाने में कठीनाई होगी। जिस पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम देवली में निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर सिफ्ट करने के लिए एमपीईबी को निर्देश दिये तथा ग्राम में आंगनवाडी भवन और उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के लिए जगह उपलब्‍ध कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम देव गुराडिया में नल जल योजना में किये गये कार्यो का निरीक्षण किया। ग्राम देव गुराडिया में नल जल योजना में कार्य सही नहीं होने पर ईई पीएचई को निर्देश दिये कि नल जल योजना में सभी कार्य सही से पूर्ण करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जीआरएस, सब इंजीनियर पीएचई, पंचायत सचिव और ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE