बुरहानपुर। जिले में आयुष्मान अभियान अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रां में ‘‘मेगा आयुष्मान कैम्प‘‘ आज आयोजित रहा। कैम्प के माध्यम से केन्द्रों पर आयुष्मान कार्ड तैयार किये गये। साथ ही साथ घर-घर जाकर शेष रहे पात्र हितग्राहियों से संपर्क किया गया तथा मोबाईल के माध्मय से भी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किये गये। वहीं खाद्यान्न वितरण दुकानों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाये गये। जिला प्रशासन की मंशा है कि जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलें।