नीमच। संत रविदास स्व रोजगार योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का सेनेटरी पेड्स निर्माण का रोजगार स्थापित कर जावद क्षेत्र के गांव खोर का निवासी अनुसूचित जाति वर्ग का युवा भूपेंद्र पिता गिरधारीलाल आर्थिक रूप से अब आत्मतनिर्भर बन गया है। भूपेंद्र ने संत रविदास स्वररोजगार योजना के तहत जिला अंत्यावसायी कार्यालय नीमच से संपर्क कर ऋण आवेदन किया। उसने भारतीय स्टेनट बैंक खोर से बीस लाख का ऋण लेकर सेनेटरी पेड्स निर्माण का कार्य प्रारंभ किया, उसका यह कार्य चल निकला और उसे प्रतिमाह लगभग एक लाख रूपये की आय हो रही है। भूपेंद्र ने सेनेटरी पेड्स निर्माण के अपने स्वरोजगार में गांव की 15 अन्यक महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवाया है।
संत रविदास स्वरोजगार योजना से मिले लाभ से भूपेंद्र अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गया है। वह इसके लिए मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहा है।