मोरवन। राष्ट्रीय वैष्णव सेना जिला नीमच की जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक दिनांक 05 फरवरी रविवार को नीमच गांधी वाटिका में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित समाज के युवा साथी उपस्थित हुए बैठक की शुरुआत जिला के पदाधिकारियों द्वारा जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी की तस्वीर पर माल्यार्पण की गई। सभा में उपस्थित सभी ने एक-एक कर अपना परिचय बताया उसके बाद समाज के वरिष्ठ जन द्वारा राष्ट्रीय वैष्णव सेना के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। जिला अध्यक्ष रवि बैरागी ने बताया की आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि युवा साथी समाज कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। समाज के प्रति त्याग की भावना, कुछ करने व एकता स्थापित कर उच्च शिखर तक पहुंचाने का कार्य वैष्णव सेना करेगा। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री मदन दास महागढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश बैरागी बोरखेड़ी जिला उपाध्यक्ष विनोद बैरागी का राबढ़िया जिला प्रवक्ता शुभम बैरागी राबढ़िया संगठन मंत्री पवन बैरागी मोरवन जिला महासचिव किशोर बैरागी हड़मतिया रावजी प्रचार मंत्री बलराम बैरागी नलवा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं तहसील अध्यक्ष लोकेश बैरागी छात्र खेड़ी जिला कार्यकारिणी सदस्य अंतिम बैरागी महागढ़ जिला सलाहकार मंत्री गोपाल दास आमली भाट नीमच तहसील अध्यक्ष पंकज बैरागी विशलवास सोनीगरा नीमच सचिव राहुल बैरागी सरवानिया बोर मनासा तहसील अध्यक्ष कैलाश सांडिया मनासा उपाध्यक्ष सीताराम जाली नहर मनासा सचिव बालू दास कोटा पिपलिया महासचिव राहुल दास महागढ़ रामपुरा तहसील अध्यक्ष विष्णु दास रामपुरा तहसील सचिव लोकेश दास बैरागी अजय बैरागी अक्षय बैरागी महावीर बैरागी अरविंद बैरागी मनीष बैरागी संजय बैरागी पंकज बैरागी विनोद बैरागी राकेश बैरागी आदित्य बैरागी गोविंद बैरागी बलराम बैरागी पवन बैरागी जगदीश बैरागी बाबू बैरागी कन्हैया बैरागी घनश्याम बैरागी मंगल बैरागी अजय बैरागी दशरथ बैरागी अर्जुन बैरागी पारस बैरागी दीपक बैरागी गोविंद बैरागी ईश्वर बैरागी मदन बैरागी निर्मल बैरागी राजू बैरागी सचिन बैरागी सुनील बैरागी श्याम बैरागी मनोज बैरागी विजय बैरागी सहित युवा समाज जन उपस्थित थे जिला मीडिया प्रभारी आशीष बैरागी द्वारा बैठक में पधारे सभी समाज जन व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।