BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2023, 11:28 am
REPORT : वित्त मंत्री देवड़ा ने ग्राम पंचायत बड़ी गुड़भेली से विकास यात्रा रथ को दिखाई हरी झंडी, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर बोले-  राज्य सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया 

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मन्दसौर जिले के मल्हारगढ़ में बड़ी गुडभेली ग्राम से विकास यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी 2023 तक चलने वाली विकास यात्रा में गाँव-गाँव जाकर ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिहिन्त किया जायेगा जिन्हें अभी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही ग्राम स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं को भी परखा जायेगा।
विकास यात्रा के पहले दिन वित्त मंत्री देवड़ा ने ग्राम पंचायत गुड़भेली में 10 लाख रूपये की लागत से नाला निर्माण एवं 7 लाख 80 हजार रूपये से निर्मित आँगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। मंत्री देवड़ा ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ और सबका विकास पर कार्य कर रही है। सभी के आर्थिक उन्नति एवं विकास के लिये शासन कटिबद्ध है। गाँव-गाँव में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। पीएम आवास योजना में गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को लाभ प्रदान करने को सुनिश्चित किया गया है। उज्ज्वला योजना में गाँव की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिला कर हमेशा के लिये धुऐं से मुक्ति दिलाई जा रही है। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित नये हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किये गये।
मंत्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ क्षेत्र में सिंचाई के लिये सूक्ष्म परियोजना में हर खेत, हर गाँव तक चम्बल नदी का पानी पहुँचेगा। इस महत्वपूर्ण योजना पर 1 हजार करोड़ की लागत आयेगी। सीएम राईज स्कूल में अब हर बच्चे को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। इसके लिये क्षेत्र में 35 करोड की लागत से सीएम राईज स्कूल बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका सर्वे करवा कर राहत प्रदान की जायेगी। मंत्री देवड़ा ने कहा कि बिजली 24 घंटे मिल रही है। खेतों के लिये भी 10 घंटे बिजली उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
विकास यात्रा आज मुंदेड़ी, जलोदिया,  बरूजना,  बरखेड़ा, वीरपुरिया, आपूखेड़ी, छोटीगुड़भेली, लिंबावास,  रीछा, बादरी, हरसोल,  मिया,  झान्याखेड़ी,  कचनारा,  बंडपिपल्या,  बोरखेड़ी,  झार्डा हरमाला, अनूपपुरा, किशनगढ़, मोतीपुरा, रायखेड़ा, चन्दनखेड़ा तक यात्रा जाएगी तथा झार्डा में पहले दिन की यात्रा का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE