मनोहर थाना। विद्युत विभाग में कार्यरत ठेका कर्मियों को आगामी बजट सत्र में स्थाई किए जाने की मांग को लेकर मनोहर थाना विधायक गोविंद रानी पुरिया को राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पत्र लिखा।
विधायक ने मुख्यमंत्री से बेरोजगारों के हित में उचित फैसला लेने हेतु राजस्थान में पांच विद्युत कंपनियों में कार्यरत ठेका कर्मियों की स्थाई करने की मांग की। इस दौरान सीताराम माली अध्यक्ष, जुगराज मीणा, श्याम लाल मीणा, विनोद लोधा, राकेश लोधा, सियाराम लोधा, मिथलेश लोधा, गुलाबचंद लोधा, भगवान सिंह तंवर, व विद्युत ठेका कर्मी मौजूद रहे।