मंदसौर। विधानसभा क्षेत्र मंदसौर की विकास यात्रा का शुभारंभ कल प्रातः 9:30 बजे संजय गांधी उद्यान मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्षा रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष बसंत शर्मा ने किया।
यह यात्रा संजय गांधी उद्यान से प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए उद्योगपति बालाजी से पामेचा के मकान, आनंद गरबा, दशरथ नगर मेन रोड, स्टेशन रोड, आरएस नेत्रालय से होकर उद्यम सिंह चौराहा, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से हेमू कॉलोनी चौराहा, हंसराज कबाडी के मकान, जैन मंदिर, नयापुरा मेन रोड, बालागंज, कालाखेत होकर सम्राट मार्केट पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान सरकार के विशेष कार्यों को जनता को बताया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को भी सुना।