पिपलियामंडी। मल्हारगढ़ विधानसभा विकास यात्रा के दौरान गांव गोगरपुरा में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं मल्हारगढ़ विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने अफीम के खेतों का औचक निरिक्षण किया साथ ही अफीम किसान काशीराम पिता तोरीराम पाटीदार के यहां अफीम के डोड़ो के चीरा भी लगाया। अफीम किसानो से वित्त मंत्री देवड़ा ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान के बारे में भी जायजा लिया।
आपको बता दें कि कल रविवार को गुडभेली से विकास यात्रा प्रारंभ हुई है। वहीं वित्त मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर के क्षेत्र में यात्रा प्रारंभ हुई थी। आज बही पार्श्वनाथ से विकास यात्रा प्रारंभ हुई जो गांव खेड़ाखदान, गोगरपुरा, सनावदा, उमरिया सनावड़ा और सेमली गांव में विकाश यात्रा का समापन कार्यक्रम रखा गया है।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा कन्हैयालाल पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाटीदार, बूढ़ा मंडल अध्यक्ष राजू राणा, मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट, पिपलीयामंडी पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा, नगर परिषद पिपलियामंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, यात्रा प्रभारी सहित मल्हारगढ़ एसडीएम मुकेश शर्मा एसडीओपी मनोज रत्नाकर सहित वरिष्ठ जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।