नीमच। विकास यात्रा विकास लेकर आई है। यात्रा के माध्यम से गांव गांव में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। वहीं गांव में अब तक सरकार में हुए विकास कार्यो का डाटा भी जनता समक्ष रखा जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है, जिससे ग्रामीणों को पता चल रहा है, कि हमारे गांव में क्या क्या विकास कार्य हुए है।यह बात विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने मनासा क्षैत्र में विकास यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को ग्राम मजीरिया, बारवाडिया, चंद्रपुरा, अमरपुरा और बैसला में आयोजित कार्यक्रमों में सम्बोधित करते हुए कही।
विकास यात्रा के दौरान विधायक मारू ने मजिरिया में 19 लाख 50 हजार रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इसमें सीसी रोड निर्माण काछी बस्ती 6.00 लाख और बाउंड्रीवाल निर्माण हाई स्कूल मजीरिया शामिल हैं। उन्होने बारवाडिया में 3.45 लाख की लागत से बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया। साथ ही 5 लाख 65 हजार रूपये की लागत से बनने वाले निर्मल नीर कूप निर्माण केदारेश्वर महादेव, र्स्पोटिंग वाल निर्माण लागत 8.14 लाख रूपये और सामुदायिक स्वच्छता परिसर 3.45 लाख रूपये का भी भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। चंद्रपुरा में सीसी रोड निर्माण भगतराम धनगर के मकान से भोना भील के मकान तक लागत 5.75 का भूमिपूजन एवं अमरपुरा में 12 लाख 47 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया। इसमें आंगनवाड़ी भवन अमरपुरा 6.04 लाख, सामुदायिक शौचालय 3.43 लाख और स्वागत द्वार 3 लाख का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विधायक मारू ने विकास यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के लाभार्थियों को लाभ पत्र भी वितरित किए। उन्होने बारबाडिया में उज्जवला योजना के तहत 5 महिला हितग्राहियों को निःशुल्क घरेलु गैस कनेक्शन के कागजात व गैस सिलेण्डर भी वितरित किए।
विधायक मारू की उपस्थिति में दूसरे दिन की विकास यात्रा का समापन ग्राम बैसला में हुआ। यहां 24 लाख 42 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर विकास यात्रा को संबोधित किया। विधायक मारू ने सभी ग्राम वासियों को विकास कार्यो की सौगात मिलने की बधाई दी। इस मौके पर गोपाल गुर्जर, राकेशजैन, शिवजी मरच्या, विधायक प्रतिनिधि करुण माहेश्वरी, कैलाश देवड़ा, अमन यति, राकेश दायमा सहित अन्य जनप्रतिधिगण एवं एसडीएम पवन बरिया, जनपद सीईओ डी.एस.मेशरामव अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।