नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में आयोजित की जा रही है, विकास यात्राओं में ग्रामीणों का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में विकास यात्रा नीमच जिले के जावद क्षैत्र की ग्राम पंचायत पटियाल के ग्राम जराड पहुंची।
मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम जराड में 20 लाख की लागत से नव- निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने ग्राम पंचायत में 37.85 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन कर, शिलान्यास भी किया। उन्होने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लाभांवित हितग्राहियों को लाभ पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किये।
मंत्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत फुसरिया में आयोजित कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 5 लाडली बेटियों को लाभ पत्र वितरित किये। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड, अशोक, विकास सोनी, गोपाल धाकड, जसवंत बंजारा, व अन्य जन-प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एसडीएम शिवानी गर्ग, जनपद सीईओ आकाश धार्वे व अन्य अधिकारी-कर्मचारी व बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश सरकारने महिला स-शक्तिकरण के लिए काफी कार्य किये है। लाडली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि विकास यात्राएं गॉव के विकास का सशक्त माध्यम बन रही है। विकास यात्राओं में गॉव-गॉव, शहर-शहर अपार जन-समर्थन एवं ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंत्री सखलेचा ने कहा, कि यदि कोई ग्रामीण पात्र हैऔर किसी योजना के लाभ से वंचित रहा गया है, तो वह अपना आवेदन कर दें। उन्होने गामीणों से विकास यात्रा में सहभागी बनने का आव्हान भी किया है। मंत्री सखलेचा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा कर, उन्हे लक्ष्य निर्धारित कर, उसे हांसिल करने का भरसक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री सखलेचा के नेतृत्व में दूसरे दिन की विकास यात्रा सोमवार को सिंगोली क्षैत्र के ग्राम जराड से प्रारम्भ होकर फुसरिया , चकसोडीजर, बडी, धनगॉव, धारडी, कदवासा, पलासिया, होते हुए ग्राम थडोद पहुंची।