नीमच। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की ग्रेडिंग का सिस्टम लागू किया गया है माह दिसम्बर 2022 की ग्रेडिंग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा 03 फरवरी 2023 को जारी की गई है।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल नीमच के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के नेतृत्व से नीमच जिले ने यह उपलब्धि पांचवी बार हासिल कर, जिला प्रदेश में सिरमौर बना हुआ है। ग्रेडिंग सिस्टम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मागांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत, सीएम हेल्पलाईन एवं जिला स्तर पर जनपद पंचायत ग्रेडिग के आधार पर सभी जिलो की महिने के अंत में जिलेवार एवं संभागवार प्रगति का आंकलन किया जाता है, इसमें निरंतर शासन की योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति समय-सीमा में किए जाने, तथा विभिन्न मापदण्डों के आधार पर प्रत्येक जिले अंक दिए जाकर रैकिंग का निर्धारण किया जाता है, अंको के आधार पर ओवरऑल जिले की ग्रेडिंग A+,05 में से 4.50 औसत अंक प्राप्त कर प्रदेश में इस बार नीमच जिला, भोपाल व मुरैना के साथ संयुक्त रुप से प्रथम रहा है।
इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को भविष्य में ओर कठिन परिश्रम के साथ शासन की योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति करने तथा अधिकाधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए है।