मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को क्षैत्र में जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांती समिती सदस्यो, ग्राम रक्षा समिती के पुनर्गठन व बैठक आदि हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी द्वारा ग्राम भाटखेडी में बैठक का आयोजन किया गया।
लगातार हो रही सडक दुर्घटना को लेकर तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश पालन में गुड सेमेरीटन योजना के प्रचार प्रसार हैतु मनासा पुलिस द्वारा लगातार जन संपर्क कर लोगो में जागरूकता कार्यक्रम व नशामुक्ती को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
यातायात जागरूकता व नशा मुक्ति-
इस कडी में आज ग्राम भाटखेडी पंचायत में यातायात जागरूकता को लेकर ग्रामवासीयों को यातायात नियमों के पालन करने तथा गुड सेमेरीटन योजना के तहत जानकारी दी गयी तथा साथ ही समाज में नशे के दुष्प्रभाव व नशे में वाहन नही चलाने आदि विषयों पर चर्चा की गयी व नशे से होने वाली हानी के बारे में जानकारी देकर लोगो को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम रक्षा समिती का पुनर्गठन-
भाटखेडी में नवीन ग्राम रक्षा समिती का गठन किया गया तथा ग्राम रक्षा समिती के सदस्यों को रात्री में गश्त करने तथा पुलिस से जुडकर ग्राम की अन्य समस्याओं के समाधान हैतु प्रयास करने तथा पुलिस व समाज की दुरी का कम करने तथा आमजन में पुलिस के प्रति सकारात्मक रूप से सहयोग करने आदि के संबंध में समिती सदस्यो को प्रशिक्षित किया गया तथा मिटींग के दोरान कस्बा भाटखेडी में रात्री में पुलिस गश्त पॉइंट लगाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया।
आगामी त्योहार- होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस का पर्व शांतीपुर्ण मनाने को लेकर गणमान्य नागरिको से भी चर्चा की गयी। जिसमें होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस का पर्व शांतीपुर्ण तरिके से मनाने व प्रशासन व पुलिस का सहयोग हैतु वालेंटीयर नियुक्त करने के संबध में निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक के दौरान वर्तमान सरपंच मनोज पुरोहित, मानव अधिकार मित्र व गणमान्य नागरिक कमलाशंकर विश्वकर्मा, सउनि महैश गिरोटीया, सउनि आनंद निषाद, प्रआर राजकुमार यादव, प्रआर विनोद शर्मा ग्राम भाटखेडी के गणमान्य नागरिक, नवगठित ग्राम रक्षा समिती सदस्य, व ग्रामवासी उपस्थित थे।