BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2023, 6:34 pm
KHABAR : ग्राम धनगांव में मंत्री सखलेचा ने किया 43.53 लाख के उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन का शिलान्‍यास, बोले- लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बनेगी आत्‍मनिर्भर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सुक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्‍व में सिंगोली क्षेत्र का सोमवार को विकास यात्रा ग्राम जराड़ से प्रारंभ होकर फुसरिया, चक सोडीजर बडी, धनगांव, धारडी कदवासा एवं ग्राम थडोद पहुंची। विकास यात्रा को  ग्रामीण क्षेत्रों में अपार समर्थन मिल रहा है। लोग उत्‍साहपूर्वक विकास यात्रा में शामिल हो रहे है। मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान गांव धनगांव में 43.53 लाख लागत से बनने वाले उप स्‍वास्‍थ केंद्र भवन का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास भी किया।

इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बबोधन में कहा,कि प्रदेश सरकार की मंशा है, कि हर व्‍यक्ति, हर परिवार आत्‍मनिर्भर बने। सभी आत्‍मनिर्भर होंगे, तो प्रदेश व देश आत्‍मनिर्भर बनेगा। उन्‍होने कहा, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2024 तक कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। सभी को पक्‍की छत सरकार उपलब्‍ध करवायेगी। महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर रहे है। इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये का भुगतान सरकार करेगी। मंत्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्‍होने छात्र-छात्राओं से कहा, कि वे लक्ष्‍य निर्धारित कर, उसे हांसिल करने का प्रयास करें और आगे बढे। विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव में ग्रामीणों ने मंत्री सखलेचा का उत्‍साहपूर्वक आत्‍मीय स्‍वागत किया।

इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष ग्रोपाल चारण, अशोक सोनी, गोपाल धाकड, न.प.अध्‍यक्ष सुरेश जैन, उपाध्‍यक्ष मोतीलाल धाकड, सहित जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्र के सरपंचगण, एसडीएम शिवानी गर्ग, जनपद सीईओ आकाश धार्वे एवं अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE