BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2023, 6:41 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने किया विभिन्‍न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास, बोले- विकास यात्रा गांवों के विकास की सौगातें लेकर आई है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 5 फरवरी से गांव, गांव में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्य किए जा रहे है। विधायक दिलीप सिह परिहार के नेतृत्‍व में सोमवार को नीमच क्षेत्र के गांव हनुमंत्‍या पंवार से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक परिहार ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ ढोल, ढमाकों के साथ गांव का भ्रमण कर, विकास कार्यो का जायजा लिया और ग्रामीणों को विकास यात्रा से जुडने का आव्‍हान किया।

नीमच क्षेत्र में दूसरे दिन विकास यात्रा हनुमंत्‍या पंवार से प्रारंभ होकर सिरखेडा, ढाबा, लसुडी तंवर, जवासा, बोरखेडी पानडी, आक्‍या, खेताखेडा चारण, निपानिया, पिपलिया नाथावत, झालरी, मेलकी, रेवली-देवली होते हुए पिपलोन पहुंची। इन गांवों में विकास यात्रा के दौरान विधायक दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान एवं नीमच न.पा अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को विभिन्‍न योजनाओं के लाभ पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, एसडीएम डॉ.ममता खेडेव अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

विकास यात्रा के दौरान ग्राम ढाबा में ग्रामीणों की मांग पर विधायक परिहार ने सीसी रोड निर्माण के लिए राशि स्‍वीकृति की घोषणा भी की। उन्‍होने यहां प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर, बच्‍चों से संवाद भी किया। विधायक ने बच्‍चों से सवाल पूंछकर उनके शैक्षणिक स्‍तर को भी परखा। उन्‍होने स्‍कूल के जीर्ण शीर्ण हिस्‍से का मलबा हटाने के निर्देश दिए और शाला में फर्नीचर के लिए 50 हजार रूपये की स्‍वीकृति की घोषणा की।

विधायक ने किया विकास कार्यो का लोकापर्ण और भूमिपूजन- 
विकास यात्रा के दौरान विधायक परिहार ने जवासा में केप प्लेट फार्म निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। ग्राम जवासा में सीसी रोड लागत 2.30 लाख विधायक निधि‍ मनरेगा के तहत भूमिपूजन किया।ग्राम झालरी नाली रोड अर्जुन के मकान बलराम के मकान तक लागत 2.80 लाख रुपए का भूमिपूजन किया। ग्राम झालरी में ही नाली निर्माण मनरेगा योजना के तहत 4 लाख 65 हजार का लोकार्पण किया। ग्राम रेवली देवली में सीसी रोड निर्माण चारभुजा मंदिर से महादेव मंदिर तक विधायक निधि‍ एवं मनरेगा के तहत 2 लाख की लागत का लोकार्पण किया । ग्राम रेवली देवली में आगनवाडी भवन निर्माण कार्य लागत 7 लाख 80 हजार का लोकार्पण।ग्राम पिपलोन में बाउंड्रीवाल शमशान परिसर में लागत 3 लाख रुपए का लोकार्पण, बोरखेडी पानेरी में सीसी रोड शांतिलाल के मकान से कैलाश के मकान तक लागत 2.80 लाख का भूमि पूजन किया। ग्राम बोरखेडी नारेडी में नीलकंठ पुरा सामुदायिक भवन में 7 लाख की लागत से भूमिपूजन किया।ग्राम पिपलोन में अमृत सरोवर राजपुरिया लागत 12 लाख 90 हजार का भूमिपूजन,  पिपलोन में शमशान बाउंड्रीवाल के लिए 3 लाख की लागत के कार्य का भूमिपूजन किया तथा ग्राम लसुडी तंवर में नाला निर्माण नवलसिंह के मकान से देवनारायणर मंदिर की और लागत 3 लाख 79 के कार्य का लोकार्पण भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE