नीमच। शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदो पर संविदा/नियमित नियुक्तियों के लिये आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी/कम्प्यूटर क्षेत्र में दक्षता के प्रमाणीकरण हेतु कम्प्युटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा के प्रमाण पत्र पात्रतानुसार प्रथम बैंच में बालिकाओं/महिलाओं के लिये ई-दक्ष प्रशिक्षण केन्द्र, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 नीमच में दिनांक 06.02.2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ई-गवर्नेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रारम्भ किया गया है।
प्रशिक्षण के प्रारम्भ में संजय भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रशिक्षाणार्थी महिलाओं को संम्बोधित करते हुये कहां कि कम्प्युटर का ज्ञान हम सबके के लिये अत्यन्त आवश्यक है। शासकीय एवं संविदा नौकरियों के लिये प्रमाण पत्र की अत्यन्त महत्ता हैं। अतः आप नियमित कक्षा में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
संदीप पाटीदार, प्रबन्धक ई गवर्नेस एवं योगेष जैन, जिला सूचना अधिकारी द्वारा भी उपस्थित प्रतिभागीयों को संम्बोधित किया। प्रशिक्षण के संचालन हेतु सुभाष गवई गवई अधीक्षक को प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा प्रशिक्षणाथियों को राहुल आंजना वरिष्ट प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से संचालित किया जा रहा है।