धार। 7 फरवरी को विकास यात्रा विधानसभा धार के ग्राम आमखेडा से प्रारंभ होकर ज्ञानपुरा, मोहनपुर, माफीपुरा, हिम्मतगढ़ होते हुए तिरला में रात्रि विश्राम करेगी। इसी प्रकार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरदीकला से प्रारंभ होकर ग्राम धुल्याखेडी, बरमंडल, पदुनी खुर्द, पदुनी कला, अकोल्या, नाहर खोदरा, सिन्दुरिया, छायन, पटोलिया तथा प्राथमिक विद्यालय खुटपला में रात्रि विश्राम करेगी।
विधानसभा क्षेत्र मनावर के ग्राम करोंदिया से प्रारंभ होकर ग्राम महेताखेडी, कुण्डी, साला, बोरूद, गुराडिया, झापडी, दसवी, बनेडिया, जाजमखेडी होते हुए प्राथमिक विद्यालय गुलाटी में रात्रि विश्राम करेगी। विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के ग्राम छडावद से प्रारंभ होकर ग्राम काकडवा, करचट, झांई, झडामली, गुराडिया, पिपलदलिया, काकडकुआ, धाकधर्डी, हासलबड, तरसिंगा, पिपरानी होते हुए माध्यमिक विद्यालय काकडकुआ में रात्रि विश्राम करेगी।
विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी के ग्राम नालछा से प्रारंभ होकर उमरपुरा, ज्ञानपुरा, कुराडिया, सोडपुर, कोठिसोडपुर होते हुए ग्राम पंचायत भवन सोडपुर में रात्रि विश्राम करेगी। विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के ग्राम फीफेडा से प्रारंभ होकर ग्राम रणगांव, बलवानी, बडदा, अमलाल, पडियाल, अजगांव, पिथनपुर तथा रात्रि विश्राम ग्राम पंचायत बडवानिया में करेगी। विधानसभा क्षेत्र बदनावर के ग्राम डेलची से प्रारंभ होकर ग्राम गुंदीखेडा, गुलरीपाडा, बावडिया, तिखीपाडा, अंजनाखेडी, खामलीपाडा, हनुमन्त्या, बामनियारूंडी, दौलतपुरा, सांगवी, झिंझारण होते हुए ग्राम पंचायत भवन हनुमंत्या में रात्रि विश्राम करेगी।