रतलाम। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से मध्यप्रदेश में विकास यात्रा का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बिबड़ोद में सुरेश गुर्जर यात्रा प्रभारी एवं विकास पारगी सह प्रभारी, पहलाद के नेतृत्व में विकास यात्रा का स्वागत, सम्मान किया गया। ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। पंचायत भवन पर माता सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण किया गया।
सरपंच अंबाराम मईड़ा, उप सरपंच राकेश गुर्जर, पंच मुकेश सेन, जितेन्द्र गुर्जर, श्यामूबाई भाभर, शारदाबाई लोधा, भूलीबाई मावी, लालू नायक, धर्मेंद्र अमलियार, गोवर्धन पटेल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कन्या पूजन और मध्यदेश गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सोनू गुर्जर एवं माध्यमिक विद्यालय की अंजलि दीक्षित द्वारा प्रस्तुति की गई। छात्रा सलोनी मकवाना एवं छात्रा रुकमणी गुर्जर द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कमलेश पापरीवाल द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजना एवं यात्रा का उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक विक्रम वाघेला, कुमारी सोनू गुर्जरएवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भगवंता सेन का सम्मान किया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जनसेवा अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राही को लाभ वितरित किया गया।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपाल करजरे, कालू अटेला, हरीश पाटीदार, विनोद पाटीदार, मुकेश पाटीदार, विजय लोधा, कालू निनामा, जगदीश लोधा, राजाराम गुर्जर, शंभूलाल गुर्जर, केसुराम भाभर, शंभूलाल परमार, भगवान परमार, घनश्याम कौशल, दशरथ कौशल, बंटी लोधा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन धन्नालाल फूलोरिया एवं पंचायत सचिव दिलीप पाटीदार द्वारा किया गया। आभार सुरेश गुर्जर एवं अंबाराम मईडा ने माना।