चित्तौड़गढ़। यदुपति सिंघानिया एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने निंबाहेड़ा क्षेत्र के आमजन से लेकर सीमेंट उद्योग के श्रमिक और उसके लिए कार्य करने वाले हर व्यक्ति को अपने से जोड़ कर रखा इसी का परिणाम था कि आज 1974 में उनके हाथ से लगा यह उद्योग 50 वर्ष और अग्रसर है और निरंतर तरक्की कर रहा है और अपनी तरक्की के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है।
उक्त विचार प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने यदुपति सिंघानिया मार्ग लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए। आंजना ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य किसान परिवार के व्यक्ति को यदुपति सिंघानिया जैसे बड़े व्यक्ति ने अपने परिवार का सदस्य बनाया यह उनका बड़प्पन और विशाल ह््रदय व्यक्तित्व को दर्शाता है। यदुपति सिंघानिया को निंबाहेड़ा ने अपना माना और उन्हें जितना प्रेम और स्नेह निंबाहेड़ा से मिला उसी का परिणाम है कि उन्होंने भी निंबाहेड़ा को अपना घर मानते हुए क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ योगदान दिया और जे.के. सीमेंट समूह आज भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान निरंतर दे रहा है। आंजना ने कहा कि यदुपति सिंघानिया के व्यक्तित्व के हिसाब से एक मार्ग का नामांकरण उनके नाम पर करना बहुत छोटा काम है लेकिन उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए यह एक शुरुआत है।
समारोह को संबोधित करते हुए जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत पथ सिंघानिया ने कहा कि निंबाहेड़ा ने ताऊजी (यदुपति सिंघानिया) को सबसे ज्यादा प्यार दिया और उनका लगाव भी निंबाहेड़ा से सबसे ज्यादा था इसी का परिणाम है कि समूह की इतनी फैक्ट्रीयां होने के बाद भी उन्होंने सबसे ज्यादा समय निंबाहेड़ा में बिताया। डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा कि मैंने जब काम संभाला तो ताऊ जी ने मुझे कहा कि यदि काम सीखना है तो निंबाहेड़ा चले जाओ सब कुछ सीख जाओगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जे.के. सीमेंट प्लांट को 50 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं और मैं और माधव आपसे वादा करते हैं कि 50 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के लिए कुछ करेंगे। निंबाहेड़ा और जे.के. सीमेंट एक दूसरे के पूरक और एक दूसरे की पहचान है और हम इस पहचान को हमेशा अपना मान कर कायम रखेंगे। डॉ. सिंघानिया ने यदुपति सिंघानिया के नाम पर मार्ग का नाम रखने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन में जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा- मांगरोल के प्रेसिडेंट ऑपरेशन आर.बी.एम. त्रिपाठी ने कहा की नगर पालिका ने जो यदुपति सिंघानिया के नाम से मार्ग का नामांकन किया है उसके लिए जे.के. सीमेंट परिवार हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जे.के. सीमेंट क्षेत्र के विकास में हमेशा तत्पर था और रहेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में जे.के. सीमेंट का सबसे अमूल्य और अहम योगदान रहा है। शारदा ने कहा कि जे.के. सीमेंट ने जो क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है हमेशा याद रहेगा । वही हम भी जे.के. सीमेंट के लिए कुछ कर पाए तो अपने आप को सौभाग्यशाली मानेंगे।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा द्वारा जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. राघव सिंघानिया को यदुपति सिंघानिया मार्ग नामांकरण का पत्र भी भेंट किया गया।
इससे पूर्व जे.के. सीमेंट परिवार की ओर से मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर गमला भेंट कर जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक डॉ राघवपत सिंघानिया ने स्वागत अभिनंदन किया। वही नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा का स्वागत सी.ओ.ओ. रजनीश कपूर ने एवं उपाध्यक्ष परवेज अहमद का स्वागत प्रेसिडेंट ऑपरेशन आर.बी.एम त्रिपाठी ने किया। वही जे.के. सीमेंट परिवार की ओर से जे.के. सीमेंट समूह की चेयरपर्सन सुशीला सिंघानिया का स्वागत प्रेसिडेंट ऑपरेशन आर.बी.एम. त्रिपाठी ने वाइस चेयरमैन निधिपति सिंघानिया का स्वागत कमर्शियल हेड बसंत गुप्ता ने प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया का स्वागत टेक्निकल हेड मांगरोल प्रभात सिंह परिहार ने डिप्टी एम.डी. एवं सी.ई.ओ. माधव कृष्ण सिंघानिया का स्वागत उपाध्यक्ष (माइंस) मनीष तोषनीवाल ने डिप्टी एम.डी. एंड सी.एफ.ओ.अजय सरावगी का स्वागत टेक्निकल हेड अनिल गुप्ता ने सी.ओ.ओ. रजनीश कपूर का स्वागत उपाध्यक्ष (सिविल) सी.पी. दक ने नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा का स्वागत एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने प्रेसिडेंट ऑपरेशन आर. बी. एम. त्रिपाठी का स्वागत हेड शेयर्स सर्विस जयकुमार ने तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद का स्वागत हेड सेंट्रल क्वालिटी प्रखर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिवार की ओर से अध्यक्ष सुभाष शारदा एवं उपाध्यक्ष परवेज अहमद द्वारा सुशीला सिंघानिया, निधिपति सिंघानिया, डॉ राघवपत सिंघानिया, माधव कृष्ण सिंघानिया, अजय सरावगी, रजनीश कपूर, आर.बी.एम. त्रिपाठी का शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
आभार एवं धन्यवाद जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड बसंत गुप्ता ने व्यक्त किया। समारोह का संचालन प्रोफेसर कमल नाहर ने किया।
इस अवसर पर जे.के. सीमेंट समूह के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यगण, शहर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।