भगवानपुरा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भगवानपुरा में विकास यात्रा का आगमन हुआ। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राजीव गांधी सभागृह परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी वी कर्मचारी मौजूद थे। वही विकास यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए गए। वही भगवानपुरा में 3 हितग्राहियों को कर्मकार्ड का लाभ दिया गया। पिछले 5 सालों में 823 हितग्राही पीएम आवास से लाभान्वित हुए है। 26 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि दी गईं एवं 50 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के साथ पेंशन योजना के 172 लाभार्थियों सहित आदि योजनाओं से लाभांवित हुए हितग्राहियों की जानकारी ग्राम पंचायत भगवानपुरा द्वारा दी गईं। इसके साथ ही लड़की लक्ष्मी योजना मातृत्व योजना पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र व सहायता राशि दी गईं। आयोजन में छात्र गौरव पिता खांडेराव पाटील को प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेले में जिले का प्रतिनिधित्व करने पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मप्र जन अभियान परिषद द्वार किया गया। इस अवसर पर सरपंच ज्ञानसिंह डावर, राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री चंदर सिंह वास्कले, प्रांत संरक्षक छतर सिंह मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि रूपेश मालविया, मंडल महामंत्री सुनील जाधव, विक्रम ठाकुर, जनपद सीईओ पवन शाह, तहसीलदार मुकेश मचार, मप्र जन अभियान के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े, बीआरसी राजेश कानूनगो, सचिव गोविंद मालविया, सहायक सचिव दीपक मालविया आदि मौजूद थे।