BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश बीजेपी में बदलाव के संकेत, काउंट.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर के पूर्व एसपी रहे मनोज कुमार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     BIG NEWS : थाना पुलिस की दो टीम और अपराधियों पर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सागर कुंवर भाटी, 98 वर्ष की उम्र.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     BIG REPORT : शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी.. <<     REPORT : प्रदेश के कई संगठनों की हड़ताल के बीच.. <<     BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, मराल फाटा मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     KHABAR : नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ गणगोर माता.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की खुली पोल, ग्रामीणों ने.. <<     BIG REPORT : गणगौर उत्सव के दौरान माता के विसर्जन के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गुलाबचंद पगारिया, परिवार में.. <<     REPORT : प्रदेश की शिवराज सरकार के तीन वर्ष पूरे.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 4:44 pm
KHABAR : विकास यात्रा नागरिकों के सपनों को साकार करने का बड़ा माध्यम- विधायक परिहार, विकास यात्रा के तहत नागरिकों को मिली विकास कार्यों एवं हितलाभ की सौगात, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु नागरिकों को विकास एवं विभिन्न योजनाओं के हितलाभ की सौगात प्राप्त हो रही है। जिन-जिन गांवों में विकास यात्रा जा रही है ग्रामीणजन वहां आत्मीयता से स्वागत कर रहे हैं। विकास यात्रा स्नेह यात्रा बन गई है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास यात्रा के अन्तर्गत लाखो रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न जनसुविधा एवं विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विभिन्न विकास कार्यों का अलग-अलग क्षेत्रों में भूमिपूजन व लोकार्पण किया।  

विधायक परिहार ने कहा विकास यात्रा नागरिकों के सपनों को साकार करने का बड़ा माध्यम है। ग्रामीण अंचल से लेकर शहर के वार्डों में विकास यात्रा के माध्यम से जहां हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित लाभ दिये जा रहे हैं, वहीं जन जन तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं विकास यात्रा के दौरान योजनाओं का लोकार्पण किया गया जिसमें  कई परिवार लाभान्वित होंगे। 

विकास यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 16 ग्रामों में विकास यात्रा पहुंची। विकास यात्रा का प्रारंभ ग्राम डसानी से किया गया। ग्राम डसानी मे एक लाख रूपए की घोषणा की गई। विधायक परिहार ने डसानी में क्रिकेट किट और मैदान समतलीकरण करने के आदेश दिए।

इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष दीपक नागदा, महेंद्र भटनागर, रोशन वर्मा, ललित ग्वाला, सांसद प्रतीनिधि महेश गुर्जर, एसडीएम ममता खेड़े, रतन मालावत, वासुदेव मेघवाल, बंटी यादव, महेश नागदा, किशन शर्मा, राजू नागदा, रमेश धनगर, सरपँच अनिता भील, पारस नागदा, शोभाराम नागदा, शम्भूलाल नागदा, इन्दरमल नागदा, भूपेंद्र भीमावत, मुकेश नागदा, दुष्यंत पुरोहित सांसद प्रतीनिधि महेश गुर्जर, गोवर्धन सिंह, तंवर सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, दिलीप धाकड़, अर्जुन सिंह सिसोदिया, नवल कृष्ण सुरावत, गोवर्धन सिंह, तंवर सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, सतीश यादव, डॉ देवकरण शर्मा, सरपँच संता बाई, अंतर सिंह, बलवंत सिंह, चंद्र सिंह मोजूद थे।

ग्राम अढमालिया में भगवती प्रसाद को प्रधानमंत्री आवास मिलने पर विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा माला पहनाकर फीता काटकर शुभारंभ किया और परिवार जनों को शुभकामनाएं दी। हितग्राही भगवती प्रसाद द्वारा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पश्चात ग्राम बिसलवास सोनिगरा, रामपुरिया, अडमालिया, सकरानी रैयत, केनपुरिया, डासिया, रातडिया, कानाखेडा, बिसलवास बामनिया, गिरदौडा, जेतपुरा, दुलाखेडा, रावतखेडा, चौथखेडा, जमुनिया खुर्द का भ्रमण किया।