नीमच। जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली् एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 11 फरवरी 2023 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दिवानी प्रकरणों में शमनीय आपराधिक प्रकरणों, राजस्व पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना के क्लेरम, प्रकरणों एवं बैंकों, विदुयत विभाग, बीएसएनएल, नगर पालिका आदि से संबधित लंबित एवं प्रीलिटिगेशन आदि के अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते के माध्याम से किया जावेगा।
नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 7 फरवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गांवों में प्रचार रथ के माध्यम से अलाउसं कर, सर्व-संबंधितों को नेशनल लोक अदालत की जानकारी देने मप्र विद्युत वितरण कंपनी, नीमच के सहयोग से तैयार किये गये प्रचार को प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय अलिखेश कुमार मिश्र, जिला न्यायाधीश सोनल चौरसिया एवं अरविंद दरिया सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगणों ने हरी झंडी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा नीमच जिले के शहरी क्षेत्रों एवं गांव-गांव में जाकर, लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।