BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 5:36 pm
KHABAR : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डिलर्स फेडरेशन की देशव्यापी हड़ताल का मंदसौर कंट्रोल एसो ने किया समर्थन, तीन दिन राशन की दुकानें रहेगी बन्द, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है, जिसका समर्थन मंदसौर कंट्रोल एसोसिएशन द्वारा किया गया। इसी के अंतर्गत अपनी मांगों को लेकर व सामूहिक अवकाश का एक ज्ञापन खाद्य विभाग को दिया गया। 

एसोसिएशन के नंदकिशोर पोरवाल व किशन जांगड़े द्वारा बताया गया कि राशन संचालकों को पहले 70 रूपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था जो कि अप्रैल 2022 में बढ़ाकर 90 रूपए कर दिया गया, बड़ा हुआ कमीशन आज दिनांक तक नहीं मिला। वहीं पीएमजेकेवाय का कमीशन भी अभी तक नहीं मिला व पिछले 13 माह की अंतर की राशि का भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ।

एसोसिएशन ने मांग रखी है कि पहले की तरह पीएमजेकेवाय खाद्यान्न का वितरण किया जाए, शासन द्वारा प्रदाय राशन दुकानों पर राशन तोल कर दिया जाए, कमीशन बढ़ाया जाए व प्रति 100 क्विंटल पर एक क्विंटल की घटती मान्य की जाए व राशन जूट के बारदानों में दिया जाए। इस अवसर पर मंदसौर नगर के सभी सेल्समैन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE