BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 5:56 pm
KHABAR : विकास यात्रा के तहत नागरिकों को मिली विकास कार्यों एवं हितलाभ की सौगात, विधायक परिहार ने कहा लोगों के सपनों को साकार करने का माध्यम है यात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु नागरिकों को विकास एवं विभिन्न योजनाओं के हितलाभ की सौगात प्राप्त हो रही है। जिन जिन गांवों में विकास यात्रा जा रही है ग्रामीणजन वहां आत्मीयता से स्वागत कर रहे हैं। विकास यात्रा स्नेह यात्रा बन गई है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास यात्रा के अन्तर्गत लाखों रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों का विभिन्‍न गांवों में भूमिपूजन व लोकार्पण किया।  

विधायक परिहार ने कहा कि विकास यात्रा नागरिकों के सपनों को साकार करने का बड़ा माध्यम है। ग्रामीण अंचल से लेकर शहर के वार्डों में विकास यात्रा के माध्यम से जहां हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित लाभ दिये जा रहे हैं। वहीं जन जन तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास यात्रा आयोजित की गई।  

विकास यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 16 ग्रामों में विकास यात्रा पहुंची। विकास यात्रा का प्रारंभ ग्राम डसानी से किया गया। ग्राम डसानी में विधायक परिहार ने एक लाख रूपए की घोषणा की डसानी में क्रिकेट किट और मैदान समतलीकरण करने के निर्देश दिए।

इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, दीपक नागदा, महेंद्र भटनागर, रोशन वर्मा, ललित ग्वाला,सांसद प्रति‍निधि महेश गुर्जर, रतन मालावत, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम डॉ.ममता खेड़े,  अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम अडमालिया में भगवती प्रसाद को मिला प्रधानमंत्री आवास-विधायक दिलीप सिंह परिहार, द्वारा माला पहनाकर फीता काटकर किया शुभारंभ कर परिवार जनों को शुभकामनाएं दी। हितग्राही भगवती प्रसाद द्वारा दिया जाएगा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पश्चात विकास यात्रा ने ग्राम बिसलवास सोनिगरा, रामपुरिया, अडमालिया, सकरानी रैयत, केनपुरिया, डासिया, रातडिया, कानाखेडा, बिसलवास बामनिया, गिरदौडा, जेतपुरा, दुलाखेडा, रावतखेडा, चौथखेडा, जमुनिया खुर्द का भ्रमण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE