BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 6:05 pm
KHABAR : ओपीएस की मांग को लेकर सत्याग्रह, धरना और रैली हेतु शिक्षक महासंघ की बैठक सम्पन्न, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली से संबद्ध प्रांतीय संगठन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए शिक्षकगण परिवार सहित सत्याग्रह, धरना प्रदर्शन एवं रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन देंगे।

शैक्षिक संघ की दो दर्जन से अधिक मांगो में से तीन मुख्य मांगे हैं। जिसमें पहली और मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, दूसरी योग्यता एवं वरिष्ठता के अनुरूप पदनाम दिया जाये। तीसरी मांग हैं कि शासन सभी संवर्गो के लिए नियुक्ति तिथि से क्रमोन्नति आदेश तत्काल जारी करें।

स्थानीय शासकीय कन्या उमा विद्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित मध्यप्रदेश शिक्षक संघ संभागीय अध्यक्ष विनोद कुमार पुनी ने बताया की 12 फरवरी को नीमच गाँधी वाटिका में शिक्षा विभाग के समस्त संगठनों जिनमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस, आजाद अध्यापक संघ सहित सभी संगठनों के शिक्षक परिवार सहित हजारों की संख्या में एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि हमने सरकार को 2 सप्ताह का समय दिया है यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो फिर 26 फरवरी के बाद भोपाल में प्रदेश के शिक्षकों द्वारा महाआंदोलन किया जाएगा 

बैठक में शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष के अलावा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष लालसिंह जाट, जिला सचिव सुनील शर्मा, सिंगोली तहसील संघर्ष प्रमुख मन्नालाल गंगवाल व कन्या धाकड़, वरिष्ठ अध्यापक कुंजबिहारी कारपेंटर, गिरधारी वर्मा, राजेंद्र शर्मा दद्दू, मनोज जैन, लालसिंह चुण्डावत, हंसा शर्मा, रेखा शर्मा, अनीता दत्त, ललित कुजूर, माधवसिंह डामोर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE