BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 6:19 pm
BIG BREAKING : निम्बाहेड़ा का गोलीकांड और बंटी आंजना की हत्या, जब खाकी ने लिया एक्शन तो हत्थे चढ़े ये बदमाश, जानिये पूछताछ में क्या कबूला राज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निम्बाहेड़ा। पुलिस ने बंटी आंजना हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। साथ ही आरोपियों से हत्या के पीछे की वजह भी पूछी जा रही है। 

चित्तौड़गढ़ एसपी राजन दुष्यन्त सिंह ने बताया कि दिनांक 02.02.2023 को प्रार्थी देवेन्द्र कुमावत पिता शोभालाल निवासी आजाद चौक निम्बाहेडा कोतवाली ने बमुकाम मोर्चरी जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की थी कि दिन में करीब 4 बजे मेरे मित्र ललित प्रजापत की पुत्री की मृत्यु हो जाने से मेरे मित्र बंटी उर्फ विकास पिता बापुलाल आंजना व अन्य विकास पिता गोपाल लाल आंजना निवासी केसुन्दा वाले शाम 4 बजे करीब बैठने आए थे। जहां पर करीब 15-20 मिनट रूकने के बाद मैं बंटी उर्फ विकास आंजना व साथी विकास आंजना को मेरी मोटर साईकल से बंटी आजना की स्कार्पियों के पास इन दोनों को छोड़ने के लिए जेल के पास पहुंचा। जहां हम तीनों मोटर साइकिल से उतरे तो एक व्यक्ति ने पीछे से आकर हम पर फायर किया, जिससे मैं व विकास आंजना जेल के अन्दर भाग गए। इसी के साथ आगे से दो लडके और आए बटी आंजना पर तीनों ने फायर किए। तीनों के हाथ में पिस्टल थी। फायर करके वो तीनों भाग गए, जिन्हें हम नहीं जानते। सामने आने पर पहचान सकते हैं। फिर हम दोनों व आसपास के लोग व जेल कर्मियों के सहयोग से बंटी उर्फ विकास आंजना को इलाज के लिए विकास की स्कोर्पियो से निम्बाहेडा अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरो ने उसको मृत घोषित कर दिया। मेरे मित्र विकास पिता बापूलाल आंजना की मृत्यु तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलियों से फायर कर की गई है। कानूनी कार्यवाही करें। मजमुन रिपोर्ट से मामला अपराध धारा 302, 34 भा.द.स व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान मन एसएचओ फूलचन्द पु. नि. द्वारा शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की घटना को गंभीरता से लेते हुते शीघ्र घटना ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर अर्जुन सिंह शेखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ के नेतृत्व में व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के निकटतम सुपर विजन में फूलचन्द पु. नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज प्राप्त किए जाकर गहन अनुसंधान कर अभियुक्तों की पहचान की गई तो अभियुक्त अजयपाल पिता प्रभुलाल जाट निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर, सुरेश जाट पिता किशोर जाट निवासी पित्याखेडी थाना वाईडी नगर जिला मन्दसौर, कृष्ण पाल उर्फ कान्हा पिता गुलाब सिंह सिसोदिया निवासी गोगरपुरा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर, रमेश उर्फ कान्हा पिता मन्नालाल जाति भील निवासी नई सिगरी अम्बा नगर थाना कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा घटना कारित करना पाया गया।

अनुसंधान के दौरान सामने आया कि अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त दोनो मोटर साईकिल उपलब्ध करवाने व आपराधिक षडयन्त्र में भागीदारी होने पर कमल सिंह पिता इन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी अम्बा नगर निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ एवं घटना के बाद अभियुक्तगणों को मन्दसौर में अपने होटल पर शरण देने वाले राहुल सुर्यवंशी पिता रोडमल जी सुर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी गुलियाना थाना दलोदा जिला मन्दसौर व अभियुक्तगणां को पुलिस के आने की जानकारी देने व फरार करने में सहयोग करने पर प्रभुलाल पिता भंवर लाल जाति जाट उम्र 48 साल निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर को बाद अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया एवं शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जिला स्तर एवं वृत स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया जाकर मुल्जिमान की गहन तलाश जारी है।

जप्त माल- 
राहुल सुर्यवंशी पिता रोडमल सुर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी गुलियाना थाना दलोदा जिला मन्दसौर के कब्जे से 4 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। 

टीम जाप्ता- 
फूलचन्द पु नि थानाधिकारी थाना कोवताली निम्बाहेडा, शिवलाल पु नि थानाधिकारी थाना गंगरार, पुनित कुमार उ नि थाना कोतवाली निम्बाहेडा, सुरज कुमार सउनि, सुन्दरपाल सउनि, प्रमोद हैड कानि न 1084,  हरविन्दर सिंह हैड कानि न 1584, नरेश हैड कानि न 587 9. अशोक कानि न 891,  अमीत कानि न 1596, धर्मेन्द्र सिह कानि न 611, जगदीश कानी नं, सुमित कानी नं. 487 14. ज्ञानप्रकाश कानी नं, राजकुमार हैड कानि साईबर सैल चित्तोडगढ, रामावतार कानि न 555 साईबर सैल चित्तोडगढ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE