चित्तौड़गढ़। बिश्वजीत सिंह ट्रस्टी ज्योति फाउंडेशन अहमदाबाद गुजरात, ट्रस्टी कल्याण विद्या भारती एवं संयोजक उत्तर भारत विकास परिषद गुजरात प्रमुख का चित्तौड़गढ़ आगमन पर दुर्ग पर भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए. (डॉ.) अर्जुन मुंदडा द्वारा माला पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इन ट्रस्टों के माध्यम से बिश्वजीत सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिला उत्थान एवं प्रोढ़ व बुजुर्गो हेतु शेल्टर व्यवस्था एवं अन्य सेवाए प्रदान की जा रही है। साथ ही गुजरात महिला सशक्तिकरण की प्रभारी नेहा का भी डॉ. सुशील मेहता एवं रमेश मेहता द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में शांतिलाल भराडिया हरिश पुरोहित पुष्कर मालू दिनेश खंडेलवाल इत्यादि उपस्थित थे। अंत मे सीए. (डॉ.) अर्जुन मुंदडा ने गतिविधियों को राजस्थान एवं विशेषकर चित्तौड़गढ़ में चालू करने का आग्रह किया।