BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 7:19 pm
REPORT : विकास यात्रा के तहत विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने किया मनासा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा विधानसभा क्षेत्र में तीसरे दिन मंगलवार को फुलपुरा से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू के मुख्य आतिथ्य में फुलपुरा में 16 लाख 78 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 14 लाख 58 हजार रूपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसर व कम्प्यूटी हाल, डोम निर्माण लोकार्पण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य गौशाला परिसर भाग -2 का भूमिपुजन शामिल हैं। इसके बाद विकास यात्रा कुंडालिया पहुंची। कुडालिया में सीसी रोड़ 6 लाख लागत का लोकार्पण किया गया।विधायक मारू ने कुंडालिया में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को नवीन आवास में गृह प्रवेश भी करवाया। हतुनिया पहुंचने पर विकास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

विधायक अनिरूद्ध मारू ने चौपाल पर ग्रामीणों से चर्चा कर, सरकार में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। हतुनिया में विधायक मारू ने  27 लाख 86 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पणएवं 56 लाख 76 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। बरलाई में करीब 9 करोड़ 43 लाख के लोकार्पण एवं 33 लाख 46 हजार रूपए के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पालड़ा में 4 लाख 65 हजार के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पिपलिया सिंघाडिया में 12.46 लाख का लोकार्पण एवं 29.86 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, राजपुरा में 3.43 के लोकार्पण, चचौर में 11.51 लाखके कार्यो का लोकार्पण एवं 5.75 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया गया। अरनिया ढाणी में 1.50 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण व 23.50 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन,  बनड़ा में 2 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 33.25 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपुजन, भमेसर में 3.43 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन किया। ग्राम भगौरी में विकास यात्रा का समापन हुआ। यहां 10 लाख 8 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 1.80 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

विधायक मारू ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, कि विकास यात्रा से आमजनों का जुडाव प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहा है। युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्गो का उत्साह यह बता रहा है, कि गांव गांव विकास की गंगा बह रही है। मातृशक्ति भी विकास यात्रा में अपना समर्थन दे रही है। जगह जगह कलश यात्रा और पुष्‍पवर्षा से विकास यात्रा का हो रहा स्वागत सत्कार यह प्रदेश सरकार के प्रति आमजनों का विश्‍वास हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE