मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को समस्त वांछनीय अपराधियों एवं तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाई करने एवं ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु विशेष रूचि लेकर जिला मुख्यालय पर स्थित साइबर सेल टीम को लक्ष्य दिए जाकर निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों एवं मार्गदर्शन एवं निरीक्षक जितेन्द्रर सिंह सिसोदिया, प्रभारी सायबर सेल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर साइबर सेल टीम को दिये गये उक्त निर्देशों के पालन एवं लक्ष्य सिद्धि हेतु सायबर टीम के द्वारा में अपने विशेष अथक प्रयासों एवं कार्यकुशलता एवं व्यावसायिक दक्षता के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में थाना सीतामउ के अपराध क्रमांक 416/22 धारा 08/15, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं जिला कोटा राजस्थान के थाना उद्योग नगर के अपराध क्रमांक 135/18 धारा 8/15, एनडीपीएस एक्ट में घटना दिनांक से फरार चल रहे 10 हजार रूपए का ईनामी कुख्यात बदमाश एवं अंतराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर आरोपी राहुल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार निवासी रावटी थाना सीतामऊ को गिरफ्तार करने में मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी राहुल पाटीदार न केवल एक कुख्यात तस्कर था बल्कि 10000 हजार रू का ईनामी उद्घोषित बदमाश होकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश मंदसौर पुलिस सायबर टीम के द्वारा अपनी कार्यकुशलता और तत्परता के साथ करने के साथ न केवल आरोपी राहुल की पतारसी की गई वरन उसकी गिरफ्तारी कर एक महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण टीम को अपने कार्य के परिणाम स्वरूप पुरस्कृत करने हेतु घोषणा की गई है।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक जितेंद्रसिंह सिसोदिया, प्रभारी साइबर सेल, उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी भैसोदामंडी थाना भानपुरा, सउनि अंतरसिंह जादौन, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, प्रधान आरक्षक रमीज राजा, प्रधान आरक्षक मुजफ्फरउद्दीन, प्रधान आरक्षक मुनव्वरउद्दीन, आरक्षक मनीष बघेल, एफआरवी चालक प्रदीप सिंह का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है।