BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 6:52 pm
NEWS : भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

झालावाड़। जिला अध्यक्ष धनसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संघ कार्यालय झालावाड़ पर बैठक आयोजित हुई। 
जिसमे भारतीय किसान संघ के चित्तौड़ महामंत्री अंबालाल शर्मा ने बताया कि आगामी संभाग की बड़ी बैठक 24 मार्च को कोटा में आयोजित होने वाली है जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी का सानिध्य प्राप्त होने वाला है। जिसमें तहसील अध्यक्ष, मंत्री और तहसीलों के प्रभारी सहित ऊपर के पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। जिसमें आगामी प्रभावी योजना पर मंथन किया जाएगा। 

वहीं संभाग उपाध्यक्ष सीताराम नागर ने बताया कि भारतीय किसान संघ की लंबे समय से मांग है कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। लेकिन किसानों की फसलें तैयार होकर जब बाजार में जाती हैं तब सरकार का असंतुलन के कारण किसानों को अपनी उपज का पर्याप्त भाव नहीं मिल पाता है। कुछ समय पूर्व गेहूं 3000 रूपये प्रति क्विंटल बिका है और किसानों की तैयारी फसल का वर्तमान भाव 2000 रूपये प्रति क्विंटल से कम मिलने से किसानों में रोष व्याप्त है। 

इस दौरान जिला मंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि किसानों को रबी की फसलों को अंतिम पानी की आवश्यकता है और पानी की भी कमी है लेकिन विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से किसानों को फसलों में सिंचाई करने में काफी समस्या आ रही है। इसलिए किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जाए। जिला सह मंत्री बजरंग पटेल ने बताया कि गागरोन सिंचाई परियोजना की नहर से किसानों को पाइप लाइन के माध्यम से ही पानी दिया जाए नहीं तो भारतीय किसान संघ आगामी आंदोलन की राह लेगा। साथ ही किसानो द्वारा 19 दिसंबर 2022 किसान गर्जना रैली दिल्ली को लेकर समीक्षक बैठक की गई। 

बैठक में अजमेर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संभाग मंत्री कृष्ण पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन, जिला कार्यालय प्रमुख मनोहरलाल दांगी, जिला विद्युत प्रमुख बालूसिंह चौहान, गौसेवा प्रमुख रामप्रसाद दांगी, युवा प्रमुख कालूराम दांगी, विधि प्रमुख मनीष श्रृंगी, जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा, झालरापाटन अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, पंचपहाड़ अध्यक्ष पीरूसिंह पंवार, इकलेरा अध्यक्ष परमानंद मीणा, सुनेल अध्यक्ष श्याम सिंह, नगर अध्यक्ष हंसराज कहार, झालरापाटन मंत्री घनश्याम डांगी, अकलेरा मंत्री हेमंत, पिपलिया मंत्री भरत श्रृंगी, मनोहर थाना प्रचार प्रमुख हरिमोहन मीणा, पंचपहाड़ प्रचार प्रमुख शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE